I. मौर्य-उत्तर / गुप्त-पूर्व काल 


31. प्राँचीन काल के भारत पर आक्रमणों के संबंध में कौन-सा सही कालानुक्रम है?

(a) यूनानी-शक-कुषाण

(b) यूनानी-कुषाण-शक

(c) शक-यूनानी-कुषाण

(d) शक-कुषाण-यूनानी

Ans:- (a) 


32. भारत में प्रथम बार सैनिक शासन (Military Governship) व्यवहार में लाया गया-

(a) ग्रीकों द्वारा

(b) शकों द्वारा

(c) पार्थियनों द्वारा

(d) मुगलों द्वारा

Ans:- (a) 


33. सर्वप्रथम रोम के साथ किन लोगों का व्यापार प्रारंभ हुआ?

(a) कुषाणों का

(b) तमिलों एवं चेरों का

(c) वाकाटकों का

(d) शकों का

Ans:- (b) 


34. मौर्योत्तरकालीन प्रमुख बंदरगाहों में कौन असत्य है?

(a) बारवैरिकम्

(b) बेरीगाजा (भड़ौच)

(c) अरिकामेडु

(d) कोचीन

Ans:- (d) 


35. निम्न में से किस स्थान को 'पेरिप्लस ऑफ दि इरीथ्रियन सीमें 'पोड्केनाम से संबोधित किया गया है?

(a) बेरीगाजा

(b) अरिकामेडु

(c) बारवैरिकम

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (b) 


36. निम्नलिखित में से किसने अपने जीवन के उत्तरार्द्ध में अपने पुत्र के हाथों में राजसत्ता सौंपकर बौद्ध भिक्षु हो गया?

(a) कडफिसस II

(b) डमेट्रियस

(c) मिनाण्डर

(d) कनिष्क

Ans:- (c) 


37. कुषाणों का संबंध था -

(a) सीथियन जनजाति से

(b) पार्थिया से

(c) चीन के यूची जनजाति से

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (c) 


38. निम्नलिखित में से कौन कनिष्क के बौद्ध होने के लिए उत्तरदायी था?

(a) वसुमित्र

(b) अश्वघोष

(c) नागार्जुन

(d) बाणभट्ट

Ans:- (b) 


39. सातवाहन नरेश हाल के समकालीन गुनाढ्य ने किस प्राकृत ग्रंथ की रचना की?

(a) वृहत्कथा

(b) बुद्धचरित 

(c) लीलवै

(d) सतसई

Ans:- (a) 


40. निम्नलिखित में से किस अभिलेख में चन्द्रगुप्त मौर्य और अशोक दोनों का उल्लेख किया गया है?

(a) गौतमीपुत्र शातकर्णी का नासिक अभिलेख

(b) महाक्षत्रप रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख

(c) अशोक का गिरनार अभिलेख

(d) स्कंदगुप्त का जूनागढ़ अभिलेख

Ans:- (b) 


41. प्राचीन भारत में निम्न में से किस एक ने नियमित रूप से सोने के सिक्के चलाए?

(a) सातवाहन

(b) शक

(c) कुषाण

(d) पार्थियन 

Ans:- (c) 


42. कलिंग नरेश खारवेल किस वंश से संबंधित था?

(a) चेदि

(b) कदम्ब

(c) हर्यक

(d) कलिंग

Ans:- (a) 


43. मौर्य-उत्तर काल में किसने भारत में हिन्द-यूनानी राज्य की स्थापना की?

(a) डमेट्रियस

(b) मिनाण्डर

(c) मिश्राडेटस

(d) गोंडाफर्नीस

Ans:- (a) 


44. रोमन साम्राज्य के अनुसरण पर किस वंश के शासकों ने 'कैसर' (सीजर) की उपाधि ग्रहण की?

(a) हिन्द-यवन 

(b) शक

(c) कुषाण

(d) सातवाहन

Ans:- (c) 


45. ईसा पूर्व दूसरी सदी के प्रारंभ में उत्तरी अफगानिस्तान में स्थापित भारत-यूनानी राज्य था-

(a) बैक्ट्रिया

(b) सीथिया

(c) जेडरेसिया

(d) एरिया

Ans:- (a) 




1 2 3 4