I. मौर्य-उत्तर /गुप्त-पूर्व काल 


1. अंतिम मौर्य सम्राट वृहद्रथ की हत्या कर किसने शुंग वंश की स्थापना 185 ई०पू० में की?

(a) पुष्यमित्र

(b) अग्निमित्र

(c) वसुमित्र

(d) भागभट्ट

Ans:- (a) 


2. पुष्यमित्र शुंग मौर्य सम्राट वृहद्रथ की राजकीय सेना में किस पद पर आसीन था?

(a) सेनापति

(b) प्रधानमंत्री

(c) गवर्नर

(d) इनमें कोई नहीं

Ans:- (a) 


3. सातवाहनों ने पहले स्थानीय अधिकारियों के रूप में काम किया था-

(a) नंदों के अधीन

(b) मौर्यों के अधीन

(c) चोलों के अधीन

(d) चेरों के अधीन

Ans:- (b) 


4. निम्नलिखित में से वह महानतम कुषाण नेता कौन थाजो बौद्ध बन गया था?

(a) कुजुल कडफिसस

(b) विम कडफिसस

(c) कनिष्क

(d) वशिष्क

Ans:- (c) 


5. कनिष्क की राजाधानी थी-

(a) पुरुषपुर

(b) बनारस

(c) इलाहाबाद

(d) सारनाय 

Ans:- (a) 


6. पुरुषपुर निम्नलिखित में से किसका दूसरा नाम है?

(a) पटना

(b) पाटलिपुत्र

(c) पेशावर

(d) पंजाब 

Ans:- (c) 


7. चरक किसके राज-चिकित्सक थे?

(a) हर्ष

(b) चन्द्रगुप्त मौर्य

(c) अशोक

(d) कनिष्क

Ans:- (d) 


8. किस संग्रहालय में कुषाणकालीन मूर्तियों का संग्रह अधिक मात्रा में है?

(a) मथुरा संग्रहालय

(b) मुंबई संग्रहालय

(c) मद्रास संग्रहालय

(d) दिल्ली संग्रहालय

Ans:- (a) 


9. निम्नलिखित में किसने सोने के सर्वाधिक शुद्ध सिक्के जारी किए?

(a) कुषाण

(b) इण्डो-वैक्ट्रियन

(c) शक

(d) गुप्त

Ans:- (a) 


10. किस वंश के शासकों ने ब्राह्मणों एवं बौद्ध भिक्षुओं को करमुक्त भूमि या गांव (भूमि अनुदान) देने की प्रथा आरंभ की?

(a) सातवाहन

(b) मौर्य

(c) गुप्त

(d) चोल

Ans:- (a) 


11. भारतीय रंगमंच में यवनिका (पर्दा) का शुभारंभ किसने किया?

(a) शकों ने

(b) पार्थियनों ने

(c) यूनानियों ने

(d) कुषाणों ने

Ans:- (c) 


12. भारतीयों के महान् रेशम मार्ग (Silk route) किसने आरंभ कराया?

(a) कनिष्क

(b) अशोक

(c) हर्ष

(d) फाह्यान 

Ans:- (a) 


13. चरक और नागार्जुन किसके दरबार की शोभा थे?

(a) कनिष्क

(b) चन्द्रगुप्त मौर्य

(c) अशोक

(d) समुद्रगुप्त 

Ans:- (a) 


14. शक् संवत् का प्रारंभ किस सम्राट् के शासनकाल में 78 ई० से हुआ था?

(a) अशोक 

(b) कनिष्क 

(c) हर्ष

(d) समुद्रगुप्त

Ans:- (b) 


15. तक्षशिला विश्वविद्यालय स्थित था-

(a) पाकिस्तान में 

(b) भारत में

(c) बांग्लादेश में 

(d) बर्मा में 

Ans:- (a) 




BACK
1 2 3 4