यूरोपियों का आगमन 


16. किसे जहाँगीर ने 'खानकी उपाधि से सम्मानित किया?

(a) हाकिन्स

(b) सर टामस रो

(c) एडवर्ड टेरी

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (a) 


17. उस क्षेत्र की पहचान करें जहाँ से यूरोपवासियों को सर्वोत्तम शोरा और अफीम प्राप्त होता था-

(a) बिहार

(b) गुजरात

(c) बंगाल

(d) मद्रास (चेन्नई)

Ans:- (a) 


18. भारत में 1612 ई० में अंग्रेजों ने अपनी पहली फैक्ट्री कहाँ स्थापित की थी?

(a) गोवा

(b) बंगाल में हुगली

(c) अर्काट

(d) सूरत 

Ans:- (d) 


19. निमनलिखित में से प्रथम कर्नाटक युद्ध का कौन-सा तात्कालिक कारण था?

(a) अंग्रेज और फ्रांसीसियों के बीच प्रतिद्वन्द्विता

(b) आस्ट्रिया की राजगद्दी की जंग

(c) कर्नाटक की राजगद्दी का मामला

(d) अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसी जहाजों का अधिग्रहण

Ans:- (b) 


20. एक द्वीप पर निर्मित भारत का बड़ा नगर है-

(a) पणजी

(b) रामेश्वरम

(c) पोर्ट ब्लेयर

(d) मुम्बई 

Ans:- (d) 


21. भारत में तम्बाकू के प्रचलन का श्रेय किसे है?

(a) अंग्रेजों को

(b) पुर्तगालियों को

(c) डचों को

(d) फ्रांसीसियों को

Ans:- (b) 


22. 18वीं सदी में भारत में लड़े गये युद्धों का निम्नलिखित में सही कालानुक्रम कौन-सा है?

(a) वांडीवाश युद्ध-बक्सर युद्ध-अम्बर युद्ध-प्लासी युद्ध

(b) अम्बर युद्ध-प्लासी युद्ध-वांडीवाश युद्ध-बक्सर युद्ध

(c) वांडीवाश युद्ध-प्लासी युद्ध-अम्बर युद्ध-बक्सर युद्ध 

(d) अम्बर युद्ध-बक्सर युद्ध-वांडीवाश युद्ध-प्लासी युद्ध

Ans:- (b) 


23. भारत में यूरोपीय शक्तियों के प्रवेश के संदर्भ में से कौन-सा कथन सही नहीं है

(a) पुर्तगालियों ने 1499 ई० में गोवा पर कब्जा किया था

(b) अंग्रेजों ने अपना पहला कारखाना दक्षिण में मसूलीपट्टनम में लगाया

(c) पूर्वी भारत में अंग्रेजी कंपनी ने 1633 ई० में उड़ीसा में पहला कारखाना लगाया 

(d) डुप्ले के नेतृत्व में फ्रांसीसियों ने 1746 में मद्रास पर कब्जा किया था 

Ans:- (a) 


24. पुर्तगाली उपनिवेशों गोवादमन और दीव को किस वर्ष जन-आंदोलन के बल पर भारत सरकार ने भारतीय गणराज्य में विलय किया?

(a) 1950 में

(b) 1954 में

(c) 1961 में

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (c) 


25. पुर्तगालियों की पहली फैक्ट्री कालीकट में 1500 ई० में किसने स्थापित किया?

(a) पेड्रो अल्वारेज कैब्रल

(b) वास्को डि गामा

(c) अल्बुकर्क

(d) अल्मीडा

Ans:- (a) 


26. भारत से भारतीय वस्त्रों को प्रमुख निर्यात की वस्तु बनाने का श्रेय किसे है?

(a) अंग्रेजों को

(b) डचों (हालैण्डवासियों) को

(c) फ्रांसीसियों को

(d) पुर्तगालियों को

Ans:- (c) 


27. डचों को भारतीय व्यापार से अलग करने में कौन सफल रहे?

(a) फ्रेंच 

(b) पुर्तगीज

(c) अंग्रेज 

(d) स्वीडिश

Ans:- (c) 


28. डचों ने अपनी पहली फैक्ट्री 1605 ई० में कहाँ स्थापित की?

(a) सूरत

(b) कालीकट

(c) मसूलीपट्टनम

(d) पुलीकट

Ans:- (c) 


29. सीकरी और आगरा पहुँचनेवाला पहला अंग्रेज व्यापारी था-

(a) राल्फ फिच

(b) जॉन मिल्डेन हौल

(c) विलियम हाकिन्स

(d) सर टामस रो

Ans:- (a) 


30. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन किया-

(a) मर्चेन्ट एडवेन्चरर्स (साहसिक व्यापारियों) के नाम से जाने जानेवाले लंदन के कुछ व्यापारियों ने

(b) ऑक्सफोर्ड शहर के कुछ व्यापारियों ने

(c) लीसेस्टर शहर के कुछ व्यापारियों ने 

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (a) 




1 2 3 ....