पूर्व मध्यकाल (650 ई. - 1206 ई.)
II. दक्षिण भारत (चोल साम्राज्य व अन्य)



76. किस चोल शासक ने श्रीलंका के शेष बचे दक्षिणी भाग पर अधिकार कर श्रीलंका विजय को पूर्ण किया?

(a) राजराजा I

(b) राजेन्द्र I

(c) परांतक I

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (b) 


77. किसने चिदम्बरम के निकट गंगैकोण्डयोलपुरम बसाया और उसे अपनी राजधानी बनायी?

(a) राजराजा I

(b) राजेन्द्र I

(c) कुलोतुंग चोल I

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (b) 


78. किसने कलिंगओड्ड तथा बंगाल के पाल पर आक्रमण किया जो कि तमिल प्रदेश से किया गया प्रथम उत्तरी सैनिक अभियान था और साथ ही जिसने इस ऐतिहासिक भ्रम को तोड़ा कि उत्तर से ही दक्षिण को विजित किया जा सकता हैदक्षिण से उत्तर को नहीं?

(a) राजेन्द्र I

(b) राजराजा I

(c) परांतक I

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (a) 


79. किसने 1077 ई० में 92 व्यापारियों का एक शिष्टमंडल चीन भेजा?

(a) राजेन्द्र II

(b) परांतक I

(c) परांतक II

(d) कुलोत्तुंग चोल I

Ans:- (d) 


80. 'महासभाकी कार्यकारिणी समिति को कहा जाता था-

(a) वरियम

(b) आलुंगणम

(c) नगरम

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (a) 


81. कहाँ से प्राप्त अभिलेख से महासभा की कार्यप्रणाली के विषय में विस्तृत जानकारी मिलती है?

(a) उत्तरमेरुर

(b) तंजौर

(c) मणिमंगलम

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (a) 


82. 'परैयाका अर्थ है-

(a) अछूत

(b) ब्राह्मण

(c) क्षत्रिय

(d) वैश्य

Ans:- (a) 


83. चोल काल में सोने के सिक्के कहलाते थे-

(a) कुलंजु

(b) काशु

(c) रूपक

(d) दीनार

Ans:- (a) 


84. चोल काल में राज्य की स्वामित्व वाली भूमि कहलाती थी-

(a) प्रभुमान्यम्

(b) देवदान

(c) ब्रह्मदेय

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (a) 


85. 'नानादेशिनिगमक्या था?

(a) दूर-दूर के प्रदेशों व विदेशों के साथ व्यापार करनेवाले व्यापारियों का निगम

(b) नगर के व्यापारियों का निगम

(c) तेल का व्यापार करनेवालों का निगम

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (a) 


86. प्रसिद्ध कलाविद फर्ग्युसन ने किसके बारे में कहा है, 'उस काल के कलाकारों ने दैत्यों की तरह कल्पना की और जौहरियों की तरह उसे पूरा किया'?

(a) चोल स्थापत्य कला

(b) राष्ट्रकूट स्थापत्य कला

(c) विजयनगर स्थापत्य कला

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (a) 


87. तंजौर का वृहदीश्वर / राजराजेश्वर मंदिर किस देवता को समर्पित है

(a) शिव

(b) विष्णु 

(c) सूर्य

(d) इन्द्र

Ans:- (a) 


88. किसने 'ऋगार्थ दीपिका' (ऋग्वेद पर टीका) की रचना की?

(a) कम्बन

(b) कुट्टन

(c) पुगलेन्दि

(d) वेंकटमाधव

Ans:- (d)


89. चोल काल में किसने हिरण्यगर्भ नामक त्यौहार का आयोजन किया था?

(a) लोकमहादेवी

(b) कुंदवा

(c) अम्मनदेवी 

(d) मधुरान्तकी

Ans:- (a) 


90. चीन में व्यापारिक दूत भेजनेवाले चोल सम्राट् थे-

(a) राजराज I

(b) राजेन्द्र I

(c) कुलोत्तुंग चोल I

(d) उपर्युक्त सभी

Ans:- (d) 




4 5 6 7