मराठा राज्य (1674 ई. - 1720 ई.)
व मराठा राज्य-संघ (1720 ई. - 1818 ई.)



46. किस मराठा शासक के शासनकाल को पेशवाओं के शासनकाल के नाम से जाना जाता है?

(a) राजाराम

(b) शिवाजी II

(c) शाहू

(d) शम्भाजी

Ans:- (c) 


47. मराठा साम्राज्य की सबसे बहादुर महिला कौन थी?

(a) ताराबाई

(b) येसूबाई

(c) सईबाई

(d) सोयराबाई

Ans:- (a) 


48. वह अन्तिम छत्रपति कौन था जिसने संपूर्ण अधिकारों का भोग किया और जिसके बाद मराठा छत्रपति नाम के राजा रह गये और धीरे-धीरे सारी शक्ति पेशवा के हाथ में चली गई?

(a) शाहू I

(b) शाहू II

(c) रामराजा

(d) प्रताप सिंह

Ans:- (a) 


49. 'यही समय है जब हम विदेशियों (मुगलों) को अपने देश से निकालकर अमरकीर्ति का अर्जन कर सकते हैं। यदि हम इस सूख रहे पुराने वृक्ष के तने पर आघात करेंगे तो उसकी शाखाएँ अपने-आप ही गिर जाएँगी।'- यह किसने कहा?

(a) बालाजी विश्वनाथ

(b) बाजीराव I

(c) बालाजी बाजीराव

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (b) 


50. निम्न में से किसने पुर्तगालियों से सालसेट एवं बेसीन के द्वीपों को छीना?

(a) बालाजी विश्वनाथ

(b) बाजीराव I

(c) बालाजी बाजीराव

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (b) 


51. किस पेशवा ने मुगल बादशाह मुहम्मदशाह रंगीला को मराठा शक्ति की एक झलक दिखाने के लिए 1737 ई० में दिल्ली पर आक्रमण किया और मुहम्मदशाह को मालवा की सूबेदारी पेशवा के नाम करने के लिए विवश किया

(a) बाजीराव I

(b) बालाजी विश्वनाथ

(c) बालाजी बाजीराव

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (a) 


52. किसके समय में मराठा शक्ति अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँची तथा साथ ही मराठा शक्ति का पतन भी आरंभ हुआ?

(a) बालाजी विश्वनाथ

(b) बाजीराव I

(c) बालाजी बाजीराव

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (c) 


53. पेशवा बाजीराव एवं छत्रपति रामराजा के बीच हुए 'संगोला संधि' (1750 ई०) के संबंध में क्या सत्य है?

(a) यह संधि पूना सम्मेलन में सभी प्रमुख मराठा सरदारों की उपस्थिति में किया गया।

(b) छत्रपति रामराजा द्वारा संगोला नामक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के कारण यह संगोला संधि कहलाया।

(c) केन्द्रीय सरकार का पूरा दफ्तर सतारा से पूना कर दिया गया एवं पेशवा राज्य का सर्वेसर्वा बन गया।

(d) उपर्युक्त में से सभी।

Ans:- (d) 


54. किस मराठा सरदार ने पूर्व में बंगाल-बिहार-उड़ीसा में 1741-51 के बीच मराठा शक्ति का प्रसार किया और बंगाल के नवाब अलीवर्दी खां को संधि करने पर विवश किया?

(a) रघुजी भोंसले

(b) रघुनाथ राव

(c) मल्हार राव

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (a) 


55. निम्नलिखित में से गुरिल्ला युद्ध का पथ-प्रदर्शक कौन था?

(a) औरंगजेब

(b) अकबर

(c) शिवाजी

(d) बालाजी

Ans:- (c) 


56. शिवाजी के प्रशासन में 'पेशवाकहा जाता था-

(a) धार्मिक मामलों के मंत्री को

(b) रक्षा मंत्री को

(c) प्रधानमंत्री को

(d) न्यायमंत्री को

Ans:- (c) 


57. 'चौथक्या था?

(a) औरंगजेब द्वारा लगाया गया एक धार्मिक कर

(b) शिवाजी द्वारा लगाया गया एक मार्ग कर

(c) अकबर द्वारा वसूल किया जानेवाला सिंचाई कर

(d) पड़ोसी राज्यों पर शिवाजी द्वारा लगाया गया भूमि कर

Ans:- (d) 


58. किसके शासनकाल में मराठा प्रमुख शम्भाजी की हत्या कर दी गई थी?

(a) औरंगजेब

(b) शाहजहाँ

(c) जहाँगीर

(d) अकबर

Ans:- (a) 


59. शिवाजी के राजनीतिक गुरु एवं संरक्षक कौन थे?

(a) समर्थ रामदास

(b) शाहजी भोंसले

(c) दादाजी कोण्डदेव

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (c) 


60. शिवाजी मुगलों की कैद से भागने के समय कौन से नगर में कैद थे?

(a) ग्वालियर

(b) आगरा

(c) दिल्ली 

(d) कानपुर 

Ans:- (b) 




3 4 5 6