👉 पुरस्कार 👈


महावीर चक्र – यह महावीर चक्र थलजल या नभ में शत्रु के सामने अद्भुत पराक्रम प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है।



परमवीर चक्र - यह वीरता का सर्वोच्च पुरस्कार है। यह शत्रु के सामने असीम शौर्य और अदम्य साहस थलजल या नभ में दिखाने के लिए प्रदान किया जाता है।



वीर चक्र - यह पुरस्कार का तीसरा स्थान हैयह पुरस्कार शत्रु के समक्ष वीरता दिखाने पर दिया जाता है।



अशोक चक्र - यह पदक जलथल या नभ में असाधारण बहादुरी प्रदर्शित करने के लिए प्रदान किया जाता है। इसको असैनिक नागरिक भी पाने के अधिकारी हैं।



विशिष्ट सेवा पदक - यह पदक तीन प्रकार (परम विशिष्ट सेवा पदकविशिष्ट सेवा पदकअति विशिष्ट सेवा पदक) के होते हैं। सेना के तीनों अंगों को प्रदान किये जाते हैं।



जीवन रक्षक पदक - यह पदक आग तथा खानों की दुर्घटनाओं एवं इनसे बचाने में सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।



पद्मभूषण पुरस्कार - यह पुरस्कार प्रत्येक क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। सरकारी नौकरी में सेवारत् व्यक्ति भी इस पुरस्कार के पात्र होते हैं।



पद्मश्री पुरस्कार - यह पुरस्कार देश का चतुर्थ सर्वोच्च पुरस्कार है।



दादा साहब फालके पुरस्कार - यह पुरस्कार भारतीय फिल्म उद्योग के संस्थापक दादा साहब फालके की स्मृति में 1960 में आरंभ किया गया।



लता मंगेश्कर पुरस्कार - संगीत के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए यह पुरस्कार हर वर्ष मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।



अर्जुन पुरस्कार - खेलकूद से संम्बन्धित यह पुरस्कार 1961 से देना शुरू किये गये।